अन्य

करण ठक्कर 'भय' में निभाएंगे पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी की भूमिका

jantaserishta.com
1 Feb 2025 8:21 AM IST
करण ठक्कर भय में निभाएंगे पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी की भूमिका
x
मुंबई: अमेजन एमएक्स प्लेयर के आगामी शो 'भय' में मुख्य भूमिका के लिए करण ठक्कर को चुना गया है। सुपरनैचुरल शक्तियों की इस कहानी में वह गौरव तिवारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
शो 'भय' भारतीय पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी के जीवन पर आधारित होगा। गौरव तिवारी वास्तविक जीवन में एक पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर थे, जिन्होंने अदृश्य रहस्यों को उजागर करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। दिल्ली के द्वारका स्थित उनके घर पर 7 जुलाई 2016 को उनका शव मिला था। बताया गया था कि उनकी मौत दम घुटने हुई थी।
गौरव तिवारी के किरदार को लेकर करण ठक्कर ने कहा, "मैं गौरव तिवारी के किरदार में ढलने के लिए बेहद उत्साहित हूं। यह मेरे करियर का सबसे गहरा और खुशियों से भरा अनुभव रहा है। उनका जीवन विज्ञान और आध्यात्मिकता, विश्वास और संदेह का बेहतरीन मिश्रण था, और उनका इस विचार ने कि 'ज्ञान भय को खत्म करता है', मुझे इस शो को करने के लिए प्रेरित किया। 'भय' अज्ञात की खोज है और एक ऐसे इंसान को श्रद्धांजलि है, जिसने खुद को आम समझ से परे रहस्यों को उजागर करने और लोगों की मदद करने के लिए समर्पित कर दिया। इस कहानी को जीवंत करना रोमांचक और विनम्र दोनों रहा है। मैं दर्शकों के साथ इस रोमांचक यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"
'भय' में कल्कि कोचलिन, दानिश सूद और सलोनी बत्रा जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं।
उल्लेखनीय है कि करण ठक्कर ने हाल ही में मुंबई में कोल्डप्ले के एक शो में हिस्सा लिया था। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें भी शेयर की थीं। एक फोटो में उन्हें अपनी उंगलियों से दिल बनाते हुए देखा गया है, जबकि दूसरी फोटो में वह मंत्रमुग्ध कर देने वाली लाइटिंग को कैद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अभिनेता ने कॉन्सर्ट के दौरान बैंड के प्रदर्शन का एक शानदार वीडियो भी शेयर किया। करण ठक्कर ने कैप्शन में लिखा, "कोल्डप्ले कॉन्सर्ट से अब भी उबर नहीं पाया हूं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story