
x
नई दिल्ली: भारत को अपनी कप्तानी में 1983 में पहली बार विश्व कप जीत दिलाने वाले महान क्रिकेटर कपिल देव को सर्वसम्मति से प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ़ इंडिया (पीजीटीआई) का अध्यक्ष चुन लिया गया है।
कपिल 2021 में बोर्ड सदस्य बने थे और पीजीटीआई के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं। वह एच आर श्रीनिवासन से यह जिम्मेदारी संभालेंगे जिनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है।
65 वर्षीय कपिल ने कहा,''भारतीय प्रो गोल्फर्स पिछले कुछ वर्षों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आज हमारे पास सभी बड़े टूर में भारतीय प्रो शामिल हैं और लगातार तीसरी बार ओलंपिक में हमारे दो गोल्फर उतरेंगे। हमारा टूर काफी मजबूत है और हम उम्मीद करते हैं कि अगले कुछ वर्षों में हम और भी मजबूत बनकर उभरेंगे। '' उन्होंने पीजीटीआई कैलेंडर में एक आकर्षक टूर्नामेंट कपिल देव ग्रांट थोर्नटन इंविटेशनल टूर्नामेंट शुरू किया है जिसकी पुरस्कार राशि दो करोड़ रुपये (लगभग 240,000 डॉलर) है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





