अन्य
झारखंड में एनसीपी के इकलौते विधायक कमलेश सिंह ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली
jantaserishta.com
4 Oct 2024 3:34 PM IST

x
रांची: झारखंड में एनसीपी (अजीत पवार) के विधायक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में असम के सीएम और प्रदेश भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनका पार्टी में स्वागत किया।
मिलन समारोह में कमलेश सिंह के साथ उनके पुत्र सूर्या सिंह और सैकड़ों समर्थकों भी भाजपा में शामिल हुए। कमलेश सिंह पलामू जिले के हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वह पूर्व में झारखंड सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि झारखंड में आज जिस तरह के भय का वातावरण है और बांग्लादेशी घुसपैठियों की वजह से राज्य की पहचान खतरे में है, उसमें जनता भाजपा की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है।
कमलेश सिंह ने कहा कि भाजपा की अगुवाई में ही राज्य की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। भाजपा एक समुद्र की तरह है, जबकि बाकी पार्टियों की हैसियत तालाब से ज्यादा नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कमलेश सिंह और उनके समर्थकों के पार्टी में आने से पलामू प्रमंडल में निश्चित रूप से पार्टी की ताकत बढ़ेगी।
झारखंड में पिछले डेढ़ महीने में राज्य के चार विधायकों ने दूसरी पार्टियों को छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। इनमें चंपई सोरेन और लोबिन हेंब्रम झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर आए हैं। हालांकि, चंपई सोरेन ने भाजपा की सदस्यता लेने के ठीक पहले विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। इनके अलावा हजारीबाग जिले के बरकट्ठा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक अमित यादव भी हाल में भाजपा में शामिल हुए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





