अन्य

सर्जरी के बाद 'झनक' के सेट पर लौटीं काजल पिसल

jantaserishta.com
7 Jun 2024 4:55 PM IST
सर्जरी के बाद झनक के सेट पर लौटीं काजल पिसल
x
मुंबई: टीवी का लोकप्रिय सीरियल 'झनक' दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रहा है। इस शो में एक्ट्रेस काजल पिसल तनुजा बसु का रोल अदा कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को सिस्टिक हाइपरप्लासिया बीमारी के चलते सर्जरी से गुजरना पड़ा, लेकिन अब काजल ठीक हैं और उन्होंने शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।
बता दें कि सिस्टिक हाइपरप्लासिया एक मेडिकल कंडीशन है जिसमें गर्भाशय यानी यूटेरस की परत बहुत मोटी हो जाती है। उन्होंने बताया कि उन्हें घर पर रहना अच्छा नहीं लग रहा था, इसलिए वह सेट पर वापस आ गईं।
उन्होंने कहा, "मैं अपने काम पर वापस आकर खुश हूं। मुझे सेट पर पॉजिटिविटी और खुशी महसूस होती हूं। यह एनर्जी मुझे तेजी से ठीक होने में मदद करेगी। घर पर आराम करना बेहद निराशाजनक था। सेट पर मेरी टीम बहुत सपोर्टिव है।" काजल ने कहा कि वह नहीं चाहती कि शो को कोई नुकसान हो।
एक्ट्रेस ने कहा, "हर कोई मेरी सेहत के बारे में पूछता रहता है, और मैं कभी नहीं चाहती कि मेरी वजह से शो को नुकसान हो।" काजल पिसल ने बताया कि वह कुछ समय से ठीक महसूस नहीं कर रही थी। जब उन्होंने अपनी मेडिकल टीम से बात की, तो उन्होंने सर्जरी कराने की सलाह दी।
जागरूकता बढ़ाते हुए काजल ने अपने फैंस से एचपीवी वैक्सीन के प्रति सचेत रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "मैं इस अवसर पर लड़कों और लड़कियों से अनुरोध करती हूं कि एचपीवी वैक्सीन के लिए अपने डॉक्टर से पहले बात करें।"
काजल के करियर की बात करें तो उन्होंने एकता कपूर के शो 'कुछ इस तरह' से टीवी पर डेब्यू किया था। वह सावधान इंडिया और सीआईडी में नजर आई, लेकिन लोकप्रियता उन्हें शो 'बड़े अच्छे लगते' से मिली। इस शो में उन्होंने इशिका कपूर का किरदार निभाया। इसके अलावा, उन्हें 'साथ निभाना साथिया', 'ससुराल सिमर का 2', 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे कई शो में देखा गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story