अन्य

जंगल राज का पुरोधा बिहार भ्रमण पर, तेजस्वी यादव पर बरसे विजय सिन्हा

jantaserishta.com
13 Sept 2024 8:29 AM IST
जंगल राज का पुरोधा बिहार भ्रमण पर, तेजस्वी यादव पर बरसे विजय सिन्हा
x
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में गुरुवार को बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की आभार यात्रा को वसूली यात्रा करार देते हुए कहा कि जंगल राज के पुरोधा बिहार भ्रमण पर हैं। विजय सिन्हा ने इससे पहले, रविवार को भी तेजस्वी यादव को जंगलराज का युवराज बताया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि राजद का मतलब समाज में उन्‍माद पैदा करना है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि भारत में उन्हें कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है। वह और तेजस्वी यादव सोने का चम्मच लेकर जन्म लिए हैं। दोनों के अभिभावक, माता-पिता पूरा प्रयास कर रहे हैं कि ये नेता बनें। इन्हें न तो भारतीयता का ज्ञान है और न ही भारतीय संस्कृति का। उन्होंने कहा कि विदेश में जाकर जो अपने देश का अपमान करें, अपने देश के बारे में नकारात्मक बात करें, वैसे लोग भारत को कभी मजबूती नहीं प्रदान नहीं कर सकते हैं। ऐसे लोग राष्ट्र के हितैषी कतई नहीं हो सकते।
उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम कर रही है। माफिया पर नकेल कसना हमारी जिम्मेदारी है, माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है। सभी को यह आभास हो रहा है कि एनडीए की सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में किस तरह से बिहार में बदलाव हो रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story