अन्य
आज आडवाणी और जोशी के आवास पर जाएंगे जेपी नड्डा, दिलाएंगे भाजपा की सदस्यता
jantaserishta.com
5 Sept 2024 1:34 PM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा देश भर में बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान चला रही है। पार्टी ने इस राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को 'संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024' का नाम दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान का शुभारंभ दो सितंबर को नई दिल्ली से किया था। भाजपा ने यह भी तय किया था कि पार्टी के नेता बुजुर्ग हो चुके नेताओं के घर जाकर, उनकी सदस्यता का नवीनीकरण करेंगे और उन्हें फिर से पार्टी का सदस्य बनाएंगे।
इसी अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पार्टी के संस्थापकों लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के आवास पर जाकर उन्हें फिर से पार्टी का सदस्या बनाएंगे। जेपी नड्डा के साथ ही पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी आडवाणी और जोशी के आवास पर जाएंगे।
बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी, दोनों ही नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इससे पहले, आज सुबह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा के आवास पर जाकर, उन्हें फिर से पार्टी का सदस्य बनाया।
दिल्ली से पार्टी के लोकसभा सांसद योगेंद्र चंदोलिया भी इस मौके पर मौजूद रहे। भाजपा की सदस्यता फिर से लेने के बाद विजय कुमार मल्होत्रा ने जनसंघ और भाजपा के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि भाजपा ने उन्हें फिर से पार्टी का सदस्य बनने का मौका दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





