
x
अम्मान: जॉर्डन ने घोषणा की है कि मानवीय सहायता के 83 नए ट्रक शनिवार को गाजा पट्टी में प्रवेश कर गए। इन ट्रकों में इस युद्धग्रस्त क्षेत्र के लिए खाद्य सामग्री, कंबल, कपड़े और स्वास्थ्य सामग्री हैं, जो लोगों को बांटे जाएंगे।
पेट्रा समाचार एजेंसी ने बताया, "यह सहायता जॉर्डन के सशस्त्र बलों और जॉर्डन हैशमाइट चैरिटी संगठन द्वारा विश्व खाद्य कार्यक्रम के सहयोग से भेजी गई है। हेल्पिंग हैंड्स एसोसिएशन, ह्यूमन अपील और कई लोकप्रिय अभियानों को इसका समर्थन हासिल है।"
जॉर्डन हैशमाइट चैरिटी संगठन के महासचिव हुसैन शिबली ने कहा कि गाजा में लोगों की सहायता करने में जॉर्डन के प्रयास काफी महत्वपूर्ण हैं। विभिन्न स्थानीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से जॉर्डन के गोदामों तक पहुंचने वाले समर्थन और दान से पता चलता है कि जॉर्डन को विभिन्न देशों से कितना भरोसा मिलता है, और गाजा पट्टी में मानवीय सहायता पहुंचाने की इसकी क्षमता क्या है।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने शिबली के हवाले से बताया कि गाजा पट्टी में अब तक प्रवेश करने वाले ट्रकों की कुल संख्या 2,694 हो गई है, और मिस्र के अल अरिश अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से 53 सहायता विमान भेजे गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





