अन्य

जॉर्डन ने की अल-अक्सा मस्जिद परिसर में इजराइली घुसपैठ की निंदा

jantaserishta.com
13 Jun 2024 9:51 AM IST
जॉर्डन ने की अल-अक्सा मस्जिद परिसर में इजराइली घुसपैठ की निंदा
x
अम्मान: जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने इजराइली पुलिस की देखरेख में अल-अक्सा मस्जिद परिसर में इजराइलियों की घुसपैठ की निंदा की है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि बुधवार को हुई घुसपैठ की नवीनतम घटना की निंदा करते हुए जॉर्डन ने मस्जिद परिसर के अंदर इजराइलियों को बसाने की कवायद को भड़काऊ और इसकी पवित्रता का उल्लंघन बताया।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि, "यह एक व्यवस्थित इजराइली नीति को दर्शाता है, जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है।" जॉर्डन ने इजराइल से मस्जिद परिसर में हो रहे घुसपैठ को रोकने और इसकी पवित्रता का सम्मान करने का आग्रह किया।
गाैरतलब है कि अल-अक्सा मस्जिद परिसर, जिसे यहूदी लोग टेंपल माउंट के नाम से जानते हैं, मुसलमानों और यहूदियों के लिए समान रूप से महत्व रखता है। इसे लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद जारी है।
1994 में जॉर्डन और इजराइल के बीच हुए शांति समझौते के अनुसार पूर्वी यरुशलम में स्थित मस्जिद परिसर की देखरेेख की जिम्मेदारी जॉर्डन की है। 1967 के मध्य पूर्व युद्ध के बाद इजराइल ने इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story