अन्य

डब्ल्यूडब्ल्यूई से जॉन सीना ने किया संन्यास का ऐलान

jantaserishta.com
7 July 2024 1:02 PM IST
डब्ल्यूडब्ल्यूई से जॉन सीना ने किया संन्यास का ऐलान
x
टोरंटो: डब्ल्यूडब्ल्यूई इतिहास के स्टार रेसलर और 16 बार के विश्व चैंपियन जॉन सीना ने संन्यास का ऐलान किया है। साल 2025 में वह आखिरी बार डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में नजर आएंगे। मनी इन द बैंक में वापसी करते हुए सीना ने यह ऐलान किया और प्रशंसकों को उनके वर्षों के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
सीना ने डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स को संबोधित करते हुए कहा, "मैं यहां क्यों हूं? आज रात में आधिकारिक तौर पर डब्ल्यूडब्ल्यूई से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं।" 47 वर्षीय ने खुलासा किया कि 2025 रॉयल रंबल, एलिमिनेशन चैंबर और लास वेगस में रेसलमेनिया 41 उनका आखिरी सीजन होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब जनवरी में रॉ नेटफ्लिक्स पर आएगा, तो वह इसमें शामिल होना चाहते हैं।
16 बार के विश्व चैंपियन ने 2002 में डब्ल्यूडब्ल्यूई में डेब्यू किया और उनका अब तक का करियर शानदार रहा है। उन्होंने प्रो रेसलिंग के कुछ सबसे बड़े नामों को कड़ी टक्कर दी, जिनमें ट्रिपल एच, द रॉक, सीएम पंक और रैंडी ऑर्टन शामिल हैं। अपने शानदार डब्ल्यूडब्ल्यूई करियर के अलावा, सीना ने द इंडिपेंडेंट, फास्ट एक्स और द सुसाइड स्क्वाड जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story