अन्य
चोरी हुए मोबाइल फोन के खिलाफ जोधपुर पुलिस का ऑपरेशन एंटीवायरस, 195 मोबाइल बरामद
jantaserishta.com
30 July 2024 8:28 AM IST

x
जोधपुर: जोधपुर पुलिस ने ऑपरेशन एंटीवायरस चलाकर चोरी हुए 60 लाख रुपए के 195 मोबाइल फोन को बरामद किया है। अब पुलिस इन मोबाइल फोन को उनके मालिकों को लौटाने का काम करेगी।
बता दें कि जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिमी इलाके में मोबाइल चोरी होने और गुम होने की लगातार सूचना मिल रही थी। इसके बाद एंटीवायरस अभियान की शुरुआत की गई। थानों की पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट जवानों के साथ मिलकर अभियान को सफल बनाया और 195 मोबाइल फोन बरामद किया।
पुलिस को मोबाइल फोन के गुम होने और चोरी होने की शिकायत 6-7 महीने से मिल रही थी। ऑपरेशन एंटी वायरस चलाकर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीपी वेस्ट राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस के जवानों ने दिन-रात मेहनत कर मोबाइल फोन को बरामद किया। अब इनके असली मालिकों को बुलाकर उनको यह वापस किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





