अन्य
विधानसभा चुनाव में हरियाणा में इतिहास रचेगी जजपा, प्रदेश का करेगी नेतृत्व : दुष्यंत चौटाला
jantaserishta.com
19 Aug 2024 8:30 AM IST

x
नूंह: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से जननायक जनता पार्टी (जजपा) में भगदड़ मची हुई है। पार्टी के चार विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है जिसको लेकर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा, "जो लोग पार्टी छोड़कर गए, वह लोग लोकसभा चुनाव में भी पार्टी से दूरियां बना चुके थे। जब कार्यकाल खत्म हो जाता है तो इस्तीफा देना एक औपचारिकता मात्र जाती है। चौधरी देवीलाल के साथ भी कई ऐसे दौर आए थे। लोग उनके साथ जुड़े और तमाम पदों पर बैठे थे। लेकिन जब संघर्ष का दौर आया तो चौधरी देवीलाल को लोग छोड़ कर चले गए। विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी इतिहास रचने का काम करेगी।"
पूर्व सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी की पीएसी की बैठक होगी। उसके अंदर जो भी साथी इच्छुक हैं, उनके नाम पर चर्चा होगी और तभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होगा। परिस्थितियां अनुकूल बनेंगी। त्रिशंकु नतीजों में भी जननायक जनता पार्टी की भूमिका मजबूत होगी और प्रदेश का नेतृत्व भी जननायक जनता पार्टी करेगी।
पहलवान विनेश फोगाट के मामले को लेकर उन्होंने कहा, "हमारी बहन घर आई है। जिस तरह का ओलंपिक एसोसिएशन ने आर्डर दिया है। यह नियम हैं और नियमों के माध्यम से एक बार नहीं अनेक बार हुआ है कि लोगों को दिए गए मेडल भी वापस लिए गए हैं और बीच कंपटीशन में भी लोगों को डिसक्वालीफाई किया गया है। लेकिन देश के लिए एक झटका था।"
उन्होंने कहा, "अगर विनेश मेडल लेकर आतीं तो जो पदक में हरियाणा की हिस्सेदारी 90 फीसदी होती। मेडल के बाद हमारी जो ग्लोबल रैंकिंग 71वीं है, वह शायद 52 या 53 पर आ जाती। यह पूरे देश के लिए बड़ा झटका है।"
इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम ने नूंह जिले के पुनहाना शहर में जमालगढ़ रोड पर स्थित पार्टी की महिला सेल की पूर्व अध्यक्ष नफीसा के अस्पताल और जच्चा-बच्चा केंद्र का उद्घाटन किया।
इसके बाद दुष्यंत सिंह चौटाला नूंह विधानसभा के पार्टी के दिवंगत नेता चौधरी बदरुद्दीन के पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





