अन्य

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची विवि में कांट्रैक्ट पर शिक्षकों की नियुक्ति के विज्ञापन पर लगाई रोक

jantaserishta.com
21 Feb 2025 8:26 AM IST
झारखंड हाईकोर्ट ने रांची विवि में कांट्रैक्ट पर शिक्षकों की नियुक्ति के विज्ञापन पर लगाई रोक
x
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची विश्वविद्यालय में कांट्रैक्ट के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए पिछले वर्ष निकाले गए विज्ञापन पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने पूर्व से कांट्रैक्ट पर कार्यरत असिस्टेंट टीचर संजीता कश्यप एवं अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है।
कोर्ट ने मामले में रांची विश्वविद्यालय एवं राज्य सरकार को आठ सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। रांची विश्वविद्यालय ने कांट्रैक्ट के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए 13 मार्च 2024 को विज्ञापन जारी किया था।
प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने कोर्ट को बताया कि इस विज्ञापन से नियुक्ति होने के बाद रांची विश्वविद्यालय में पूर्व से कांट्रैक्ट पर कार्यरत असिस्टेंट शिक्षकों को हटा दिया जाएगा।
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व के आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि कांट्रैक्ट कर्मियों की नई नियुक्ति कर पुराने कर्मियों को हटाया जाना उचित नहीं है। कांट्रैक्ट कर्मियों को केवल स्थायी नियुक्ति से ही रिप्लेस किया जाना संभव है। राज्य सरकार ने भी एक संकल्प जारी कर कहा है कि नए संविदाकर्मियों की नियुक्ति के बाद पुराने संविदा पर कार्यरत कर्मियों की सेवा स्वतः समाप्त हो जाएगी।
रांची विश्वविद्यालय ने शिक्षकों के कुल 321 पदों पर आवश्यकता के अनुसार कांट्रैक्ट पर नियुक्ति की प्रक्रिया पिछले साल शुरू की थी। इसमें मेरिट लिस्ट तैयार करने के दौरान उत्पन्न विवादों के मद्देनजर राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने एक हफ्ता पहले रांची विश्वविद्यालय सहित सभी विश्वविद्यालयों में चल रही आवश्यकता आधारित शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।
उच्च शिक्षा निदेशक रामनिवास यादव ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को पत्र भेजकर चल रही नियुक्ति प्रक्रिया तत्काल स्थगित करने का आदेश दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story