अन्य
झारखंड सरकार को कार्यकाल के अंत में जनता की याद आई : प्रतुल शाहदेव
jantaserishta.com
16 Oct 2024 8:31 AM IST

x
रांची: निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इसके बाद से सियासी बयानबाजी तेज है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इसको लेकर आईएएनएस से खास बातचीत की।
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आईएएनएस से बात करते हुए चुनाव आयोग की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं, जब पांच, छह चरणों का लंबा चुनाव होता था तो वो नीरस हो जाता था और लोगों के रोजमर्रा के जीवन पर असर डालता था, आचार संहिता के चलते विकास बाधित होता था।
झारखंड सरकार पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने 2,000 रुपए चूल्हा खर्च और 6,000 रुपए हर गरीब को देने की बात कही। मुख्यमंत्री को चार साल 10 महीने तक याद नहीं आई, लेकिन अंतिम समय में अपनी हार को देखते हुए वो मंईयां सम्मान राशि देने लगे।
भाजपा नेता ने आगे बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सीटों और प्रत्याशियों के मंथन का दौर लगभग समाप्त हो गया है। पार्टी किसी भी समय उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





