अन्य

झारखंड सरकार 'आयुष्मान भारत योजना' को बंद कराने की साजिश कर रही है : भाजपा

jantaserishta.com
21 Feb 2025 8:43 AM IST
झारखंड सरकार आयुष्मान भारत योजना को बंद कराने की साजिश कर रही है : भाजपा
x
रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की सरकार पर 'आयुष्मान भारत योजना' के लाभ से गरीबों और जरूरतमंदों को वंचित करने की साजिश का आरोप लगाया है।
पार्टी के प्रवक्ता अजय साह ने गुरुवार को रांची स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जिस 'आयुष्मान भारत योजना' का लाभ पूरे देश में जरूरतमंदों को मिल रहा है, उसी योजना को झारखंड सरकार बंद करने की तैयारी कर रही है।
अजय साह ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी उस आदेश का उल्लेख किया, जिसमें आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध करने के नए नियमों का प्रावधान किया गया है। इस आदेश के अनुसार, अब केवल उन्हीं अस्पतालों को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया जाएगा, जो शहरी क्षेत्रों में कम से कम 50 बिस्तरों और ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम 30 बिस्तरों की सुविधा रखते हैं।
उन्होंने आशंका जताई कि इस आदेश के लागू होने के बाद पूरे झारखंड में मुश्किल से 15 अस्पताल ऐसे रह जाएंगे, जो इस योजना का लाभ प्रदान कर पाएंगे।
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार पूरी तरह 'वित्तीय कुप्रबंधन' में फंस चुकी है, जिसके चलते विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में कटौती की जा रही है।
उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य विभाग ने जानबूझकर ऐसे नियम बनाए हैं, जिनसे राज्य के अधिकांश अस्पताल इस योजना से बाहर हो जाएं, जिससे सरकार को योजना के फंड में कटौती करने का अवसर मिल जाए।
अजय साह ने झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने छोटे अस्पतालों में कथित भ्रष्टाचार रोकने के लिए उन्हें योजना से बाहर करने की बात कही थी।
उन्होंने मांग की कि सरकार उन अस्पतालों के नाम और उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक करे। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं यह निर्णय बड़े कॉर्पोरेट अस्पतालों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से तो नहीं लिया गया है।
प्रेस वार्ता में मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक भी मौजूद रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story