अन्य

झारखंड के सीएम हेमंत ने अफसरों को दी चेतावनी, लापरवाही हुई तो सख्त कार्रवाई तय

jantaserishta.com
18 July 2024 8:58 AM IST
झारखंड के सीएम हेमंत ने अफसरों को दी चेतावनी, लापरवाही हुई तो सख्त कार्रवाई तय
x
रांची: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को राज्य के लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा करते हुए अफसरों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में किसी स्तर पर कोई कोताही या लापरवाही हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीएम ने कहा कि पूरे राज्य में भय मुक्त वातावरण बना रहे, इसके लिए अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए सभी ठोस कदम उठाएं। आपराधिक कांडों में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रहनी चाहिए। वैसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखी जाए, जो अशांति फैलाने की साजिश रचने की कोशिश करते हैं। लॉ एंड ऑर्डर सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सीएम ने अपने आवासीय कार्यालय में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और नियुक्ति परीक्षाओं से जुड़े विषयों पर भी राज्य के शीर्ष अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की योजना को धरातल पर उतारने और लाभार्थियों की पहचान की सभी प्रक्रियाएं जल्द पूरी की जाए।
सोरेन ने बैठक में झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा-2023 और झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की चल रही प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने इन दोनों नियुक्ति प्रक्रियाओं को डेडलाइन के तहत पूरा करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नियुक्तियों में पूरी पारदर्शिता और गोपनीयता बरती जानी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की अनियमितता और गड़बड़ी ना हो, इसे सुनिश्चित करें।
उन्होंने पुलिस, होमगार्ड, फॉरेस्ट और एक्साइज जैसी यूनिफॉर्म सर्विसेज की नियुक्ति प्रक्रिया में एकरूपता लाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
बैठक में मुख्य सचिव एल. खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, एडीजी आरके मलिक, एडीजी सुमन गुप्ता सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story