अन्य

बेन एफ्लेक की बेटी संग न्यूयॉर्क में शॉपिंग करती दिखीं जेनिफर लोपेज

jantaserishta.com
14 July 2024 12:44 PM IST
बेन एफ्लेक की बेटी संग न्यूयॉर्क में शॉपिंग करती दिखीं जेनिफर लोपेज
x
लॉस एंजेलिस: सिंगर-एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज और हॉलीवुड स्टार बेन एफ्लेक के बीच अलग होने की अफवाह है। इस बीच जेनिफर लोपेज को बेन की बेटी वायलेट एफ्लेक के साथ अच्छा समय बिताते देखा गया है।
पीपल मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में सिंगर-एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक छोटा वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह न्यूयॉर्क में बेन एफ्लेक की बेटी वायलेट एफ्लेक के साथ कार राइड करती दिख रही थीं।
फुटेज में जेनिफर लोपेज एक कार की आगे की सीट पर दिखीं। कार का सनरूफ खुला था। उन्होंने अपनी शादी की अंगूठी और धूप का चश्मा पहना हुआ है। वहीं वायलेट और जे लो की दोस्त, एक्ट्रेस कैसिडी फ्रैलिन खिड़की से बाहर देख रही हैं।
जेनिफर लोपेज ने वीडियो क्लिप को 'समरटाइम' स्टिकर से सजाया और द किड लारोई का 'गर्ल्स' साउंडट्रैक प्ले किया। पीपल मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, यह ऐसे समय में सामने आया है जब जेनिफर लोपेज (51) और बेन एफ्लेक हाल के महीनों में अपनी शादीशुदा जिंदगी में कुछ तनाव का अनुभव किया है।
एक सूत्र के अनुसार, शनिवार को जेनिफर लोपेज और वायलेट एफ्लेक को न्यूयॉर्क के ईस्ट हैम्पटन में रोलर रैबिट में शॉपिंग करते देखा गया था। जब वे वहां से निकली तो लोगों ने उन्हें घेर लिया, लेकिन वे बेफिक्र दिखीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story