अन्य
फिलीपींस में जीपनी हादसा : ब्रेक फेल होने से एक की मौत, 9 घायल
jantaserishta.com
26 Aug 2024 8:39 AM IST

x
मनीला: पूर्वी मनीला के रिज़ल प्रांत में एक जीपनी के ब्रेक फेल होने की वजह से वह सड़क से उतर गया। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने वहां के पुलिस के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब वाहन तनय शहर में ढलान से नीचे की ओर जा रहा था।
वाहन में सवार अधिकांश यात्री सरकारी कर्मचारी थे जो पड़ोसी क्यूज़ोन प्रांत की यात्रा से तनय लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि जीपनी में क्षमता से अधिक सामान भरा हुआ था, जिसके कारण कुछ यात्रियों को बैठने के लिए छत का उपयोग करना पड़ा। हादसे के बाद वाहन के अंदर और छत पर बैठे कई यात्री बाहर गिर गए। वाहन चालक ने पुलिस को बताया कि जब वह ढलान से नीचे जा रहा था, तब जीपनी का ब्रेक फेल हो गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





