अन्य

गुजरात के साबरकांठा में ट्रक से टकराई जीप, तीन की मौत, 19 घायल

jantaserishta.com
7 March 2025 8:19 AM IST
गुजरात के साबरकांठा में ट्रक से टकराई जीप, तीन की मौत, 19 घायल
x
साबरकांठा: गुजरात के साबरकांठा जिले के इडर-खेड़ब्रह्मा हाईवे पर गुरुवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आलू से भरे ट्रक के पीछे एक जीप जा घुसी। इससे तीन की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था क‍ि जीप के परखच्‍चे उड़ गए।
बताया जा रहा है कि जीप तेज रफ्तार में थी और अचानक ट्रक से जा टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौत होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है, जबकि 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल 15 लोगों को वडाली अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि चार घायलों का इलाज इडर सिविल अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story