अन्य

तेजस्वी के बयान पर जदयू का पलटवार, 'पॉलिटिकल डिजिटल फ्रॉड' बिहार की जनता को मंजूर नहीं

jantaserishta.com
2 April 2025 8:13 AM IST
तेजस्वी के बयान पर जदयू का पलटवार, पॉलिटिकल डिजिटल फ्रॉड बिहार की जनता को मंजूर नहीं
x
सिवान: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। राजद के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आंकड़ों पर एनडीए नेताओं से बहस करने की चुनौती को लेकर सत्तारूढ़ जदयू ने पलटवार किया है।
जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि 'ग्लोबल थिंकर' नीतीश कुमार अब मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी तेजस्वी यादव से बहस करेंगे? राजद नेता को इसका एहसास नहीं है कि बिहार किन मामलों में नंबर एक है। बिहार आज महिला स्वयं सहायता समूह के मामले में, पंचायती राज में महिला प्रतिनिधि में, महिला पुलिस बल में, मुख्यमंत्री साइकिल योजना के मामले में, बेटियों को सरकारी नौकरी देने के मामले में देश में नंबर एक है। लेकिन यह सब उन्हें बर्दाश्त नहीं होगा।
उन्होंने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा, "आप तो पढ़ाई में फिसड्डी, राजनीति में फिसड्डी। अब आपका फिसड्डी ज्ञान है तो आपको तो हम ही लोग संभाल लेंगे, नीतीश कुमार तो इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं।"
उन्होंने नेता प्रतिपक्ष द्वारा आंकड़े पेश करने पर उन्हें 'पॉलिटिकल डिजिटल फ्रॉड' बताते हुए कहा कि जब नेशनल क्राइम ब्यूरो ने 2022 का आंकड़ा पेश किया है तो आपने कैसे कह दिया कि 2025 का आंकड़ा है? यह बिल्कुल असत्य है। जहां तक आप अमित शाह की बात करते हैं, तो पूरा बिहार जानता है कि आज रात के दो बजे भी किसी के मां-बाप की तबियत खराब होती है तो वह हनुमान चालीसा नहीं पढ़ता, सीधे अस्पताल निकल जाता है। जब साइकिल से बेटियां घरों से स्कूल के लिए निकलती हैं तो वे जानती हैं कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं, इसलिए "पॉलिटिकल डिजिटल फ्रॉड" बिहार की जनता को मंजूर नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story