अन्य
जेडीयू का लालू यादव को नजरबंद करने का आरोप, आरजेडी सांसद बोले- उपचुनाव से क्यों गायब हैं नीतीश कुमार
jantaserishta.com
4 Nov 2024 8:37 AM IST

x
कैमूर: बिहार में चार सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। उससे पहले ही प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। जेडीयू ने आरजेडी पर लालू प्रसाद यादव को चुनाव से पहले नजरबंद करने का आरोप लगाया है। हालांकि, अब जेडीयू के आरोपों पर बक्सर से आरजेडी के सांसद सुधाकर सिंह ने पलटवार किया है।
आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने रविवार को कैमूर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू प्रसाद अभी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं। हाल ही में उनकी बाईपास सर्जरी हुई है। उनके बारे में ऐसी बात करने वाले खुद सत्ता लोभी हैं। अभी तक नीतीश कुमार खुद चुनाव में दिखे नहीं हैं। हमारे नेता बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है, यह बात बिहार ही नहीं पूरा देश जानता है।
उन्होंने कहा, "उनके नेता अघोषित रूप से चंद नौकरशाह और कैबिनेट मंत्रियों के कैद में हैं। बिहार की जनता इस बार उनका इलाज कर देगी।"
रामगढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, "यहां की जनता हमें हमेशा वोट देती है और आगे भी देती रहेगी। कोई गलती से 50 या 70 साल में एक दो बार जीता होगा। रामगढ़ हमेशा समाजवादियों का गढ़ है और यहां न्याय, ईमानदारी और विकास के नाम पर वोट पड़ता है और हमारे राजद प्रत्याशी अजीत के मुकाबले में यहां कोई नहीं है। रामगढ़ के लोग हमेशा ईमानदारी और न्याय के लिए लड़ने वाले लोगों को ही वोट देते हैं।"
उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र विरोधी, आरएसएस, गोलवलकर और सावरकर के वंशज देश की आजादी के खिलाफ थे। उन्होंने आज तक तो माफी नहीं मांगी। आरएसएस के लोगों ने तो देश को साल 2007 में सुप्रीम कोर्ट के दबाव में स्वतंत्र माना था। इसके बाद उन्होंने अपने मुख्यालय पर तिरंगा फहराया। देश की जनता ने जब इन्हें डोज दे दिया, तो इनको लोकतंत्र याद आ रहा है। पहले तो यह बोलते थे कि हम संविधान बदलेंगे। संविधान बदलने के लिए 400 पार का नारा लगा रहे थे।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





