अन्य

कोडरमा में लालू प्रसाद यादव की रैली पर जदयू का तंज, ‘इमामगंज के प्रत्याशी के लिए समय नहीं है’

jantaserishta.com
11 Nov 2024 8:36 AM IST
कोडरमा में लालू प्रसाद यादव की रैली पर जदयू का तंज, ‘इमामगंज के प्रत्याशी के लिए समय नहीं है’
x
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने रविवार को झारखंड के कोडरमा में एक रैली को संबोधित किया और पार्टी के उम्मीदवार सुभाष यादव के लिए जनता से समर्थन देने की अपील की। इस पर तंज कसते हुए जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि राजद प्रमुख के पास झारखंड में रैली करने का समय है, लेकिन बिहार की इमामगंज सीट से लड़ रहे महादलित समुदाय के अपने प्रत्याशी के लिए समय नहीं है।
नीरज कुमार ने आईएएनएस से कहा कि तेजस्वी यादव की राजनीतिक क्षमता पर लालू प्रसाद यादव ने सवाल खड़ा कर दिया है। रौशन मांझी महादलित परिवार से आते हैं और इमामगंज से राजद के प्रत्याशी हैं। लालू प्रसाद यादव के पास यहां आने के लिए समय नहीं है, लेकिन कोडरमा से बेऊर जेल में बंद रह चुके उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंच गए हैं।
इससे पहले लालू यादव ने कोडरमा में कहा कि उन्होंने बहुत मजबूती के साथ राजद बनाया है, 'इंडिया' एलायंस को भी मजबूती दी है। उन्होंने लोगों से राजद उम्मीदवार को जिताने की अपील की।
राजद प्रमुख ने कहा, "हमारी ताकत के सामने भाजपा की ताकत क्या है।" पुराने अंदाज में उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौन हैं, कोई नहीं पूछता है। आज 'इंडिया' एलायंस में सब एकजुट हैं और इसकी चर्चा देश ही नहीं विदेशों में भी हो रही है।"
आरक्षण पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में जदयू नेता ने कहा, "किसकी क्या राय है हम नहीं जानते, लेकिन आरक्षण संवैधानिक अधिकार है। सामाजिक, आर्थिक बुनियाद पर आरक्षण की सुविधा उपलब्ध है। 140 करोड़ लोगों को संविधान पर विश्वास है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा एम्स का शिलान्यास करने आ रहे हैं जो बिहार के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story