अन्य
तेजस्वी यादव को जदयू ने बताया नौसिखिया राजनीतिज्ञ तो राजद ने किया पलटवार
jantaserishta.com
17 Jun 2024 1:48 PM IST

x
पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को जदयू ने नौसिखिया राजनीतिज्ञ कहा था। इस पर अब राजद ने पलटवार किया है।
राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में अपराधियों का तांडव हो रहा है और सत्ता में बैठे लोग मस्त हैं। अपराधियों के सामने इनका पुलिस-प्रशासन, शासन तंत्र पस्त है। ये लोग तेजस्वी यादव पर सवाल खड़े कर रहे हैं, उनका मजाक बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब तेजस्वी यादव बिहार में हो रहे अपराधिक घटनाओं पर सवाल उठाते हैं तो सरकार में बैठे लोग मजाक उड़ा रहे हैं। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब तेजस्वी यादव अपराध पर लगाम लगाने के लिए कहते हैं तो ये लोग उनका मजाक बना रहे हैं। इससे यह साबित होता है कि इन लोगों से अपराध पर लगाम नहीं लग सकता है और इन लोगों ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिए हैं।
दरअसल, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को नवसिखुआ राजनीतिज्ञ बताते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था, "नौसिखिया राजनीतिज्ञ तेजस्वी यादव जी! अपराध की कोई जाति होती है? सत्ता में रहें तो तेजस्वी यादव, सत्ता से बाहर तरूण यादव।"
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा था, "हे प्रभु आनंद-दाता ज्ञान इनको दीजिए, शीघ्र सारे भाषाई दुर्गुणों को दूर इनसे कीजिए। हे प्रभु आनंद-दाता ज्ञान इनको दीजिए"।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





