अन्य

मोहन भागवत के बयान पर बोले जयंत पाटिल, जनसंख्या बढ़ने से समस्याएं बढ़ेंगी

jantaserishta.com
2 Dec 2024 8:19 AM IST
मोहन भागवत के बयान पर बोले जयंत पाटिल, जनसंख्या बढ़ने से समस्याएं बढ़ेंगी
x
मुंबई: महाराष्ट्र एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत के जनसंख्या बढ़ाने संबंधी बयान पर रविवार को कहा कि ऐसा करने से देश समस्याओं में और घिर जाएगा।
जयंत पाटिल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यदि जनसंख्या दर बढ़ती है तो भारत की परिस्थिति क्या रहेगी, इस बारे में आप सोच भी नहीं सकते। देश की आबादी बहुत बढ़ चुकी है। इसके बाद जनसंख्या दर बढ़ाने से कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। पानी की समस्या हो सकती है, अनाज की समस्या हो सकती है, अन्य समस्याएं हो सकती हैं। यदि मुझे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलने का मौका मिला तो पूछंगा कि वह यह अपील क्यों कर रहे हैं?
जयंत पाटिल ने कहा कि अजित पवार अभी नए मंत्रिमंडल में शामिल हो जाएंगे। आरएसएस प्रमुख जो कहेंगे वह अजित पवार को मानना होगा। उनके सामने कोई दूसरा चारा नहीं है। तो उनको पहला यह निर्णय करना पड़ेगा कि अगर आपको दो बच्चे हैं तो तीसरा बच्चा या चौथा बच्चा है, पांचवा बच्चा है, छठा बच्चा हो, तो भी आप चुनाव लड़ सकते हैं। यह निर्णय अब जल्द से जल्द करेंगे हम इसकी अपेक्षा रखते हैं।
उल्लेखनीय है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जनसंख्या वृद्धि की दर (प्रजनन दर) में गिरावट पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि जब किसी समाज की जनसंख्या वृद्धि दर 2.1 से नीचे गिर जाती है, तो वह समाज धीरे-धीरे नष्ट हो जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story