अन्य

जम्मू कश्मीर: राजौरी में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक जवान घायल

jantaserishta.com
22 July 2024 8:59 AM IST
जम्मू कश्मीर: राजौरी में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक जवान घायल
x
राजौरी: जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया। आतंकियों ने सोमवार तड़के राजौरी के खवास में भारतीय सेना के नए स्थापित शिविर पर हमला किया।
आतंकवादियों के इस हमले का सेना की ओर से भी जवाब दिया जा रहा है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजौरी के गुंडा खवास इलाके में नए स्थापित राष्ट्रीय राइफल्स शिविर पर आतंकियों ने हमला किया। सेना ने आतंकवादियों की गोलीबारी का जवाब दिया। गोली लगने से एक जवान घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया।
सूत्रों ने बताया कि सेना ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हालात को देखते हुए सुरक्षाबलों की एक और टुकड़ी को घटनास्थल रवाना कर दिया गया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।
बता दें कि सेना ने जम्मू संभाग के पहाड़ी जिलों में सक्रिय आतंकवादियों के समूह से निपटने के लिए करीब 4,000 अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया है। आतंकवाद को खत्म करने के लिए इन जिलों में पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित सैनिकों की तैनाती की गई है।
ज्ञात हो कि जम्मू संभाग में बीते कुछ समय में आतंकवादी हमलों में तेजी दर्ज की गई है। बीते दिनों डोडा में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक पुलिसकर्मी, सेना के एक अधिकारी समेत चार जवान शहीद हो गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story