अन्य

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली दो उड़ानें रद्द

jantaserishta.com
18 April 2026 3:26 PM IST
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली दो उड़ानें रद्द
x
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट की ओर से जानकारी दी गई है कि श्रीनगर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली दो उड़ानों को रद्द कर दिया है।
श्रीनगर एयरपोर्ट की ओर से बताया गया कि ऑपरेशनल कारणों से आज (18 अप्रैल) श्रीनगर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली एयर इंडिया की एआई 1799/1810 (दिल्ली–श्रीनगर–दिल्ली) और स्पाइसजेट की एसजी-161 (श्रीनगर–जम्मू–दिल्ली) को रद्द कर दिया गया है।
एयरपोर्ट की ओर से बताया गया है कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट जाने से पहले, री-बुकिंग, रिफंड और आगे की सहायता के लिए संबंधित एयरलाइंस के संपर्क में रहें। आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है और हम आपकी समझ की सराहना करते हैं।
बता दें कि पुणे हवाई अड्डा पर भी विमान सेवाओं का परिचालन फिर से शुरू किया गया। वायु सेना के एक विमान से जुड़ी घटना के बाद पुणे हवाई अड्डे का रनवे कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था।
वायु सेना की ओर से जानकारी दी गई कि पुणे हवाई अड्डे पर शुक्रवार रात करीब 22:25 बजे लैंडिंग के दौरान एक लड़ाकू विमान के अंडरकैरिज में खराबी आ गई और वह रनवे पर ही फंस गया। इस तकनीकी खराबी के कारण रनवे पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया और हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।
वहीं, गुरुवार 16 अप्रैल को हुई एक अलग घटना में दिल्ली हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट का एक विमान अकासा एयर के एक खड़े विमान से टकरा गया। इस टक्कर से दोनों विमानों को मामूली नुकसान पहुंचा था। उस समय लेह से आया स्पाइसजेट का विमान अपने निर्धारित 'बे' (पार्किंग स्थल) की ओर बढ़ रहा था, तभी वह अकासा एयर के विमान के संपर्क में आ गया। अकासा एयर का वह विमान उस समय हैदराबाद के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story