अन्य

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर; दो जवान शहीद, ऑपरेशन जारी

jantaserishta.com
7 July 2024 10:23 AM IST
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर; दो जवान शहीद, ऑपरेशन जारी
x
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को मार गिराया है। हालांकि, इस ऑपरेशन में दो जवान शहीद हो गए। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शनिवार से चल रहा ऑपरेशन रविवार को भी जारी है। इलाके में अभी भी कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।
कुलगाम जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि फ्रिसल इलाके के चनिगाम गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया गया। अधिकारियों ने मुठभेड़ के बाद चार आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है।
मुठभेड़ स्थल का दौरा करने वाले कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वीके बिरदी ने कहा कि अभियान जारी रहेगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कुछ आतंकवादियों के शव देखे गए हैं, लेकिन मुठभेड़ अभी खत्म नहीं हुई है।
आईजीपी ने कहा कि मुठभेड़ स्थल जिले के अंदरूनी इलाकों में है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल आतंकवादियों की आवाजाही पर नजर रख रहे हैं। इन आतंकवादियों को मार गिराना सुरक्षाबलों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे पहले, अधिकारियों ने कहा था कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोदरगाम गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने कहा कि दोनों ऑपरेशन जारी हैं और सुरक्षा बलों ने संबंधित क्षेत्रों की कड़ी घेराबंदी कर रखी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story