अन्य
जय शाह ने एशिया कप के लिए भारतीय महिला टीम को दी शुभकामनाएं
jantaserishta.com
19 July 2024 2:48 PM IST

x
नई दिल्ली: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शुक्रवार को एशिया कप में खिताब की रक्षा के लिए उतरने वाली भारतीय महिला टीम के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया। महिला एशिया कप में सात बार की चैंपियन भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के दांबुला में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।
शाह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "जब आप आज महिला एशिया कप में अपने खिताब की रक्षा के लिए मैदान पर कदम रखेंगी, तो जान लें कि एक राष्ट्र की उम्मीदें और सपने आपके साथ हैं। आप में से हर कोई सिर्फ एक मैच नहीं खेल रहा है। आप उसकी कहानी बनने जा रही हैं!" भारत ने बांग्लादेश के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित फाइनल में श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर 2022 में आयोजित आखिरी महिला एशिया कप जीता था।
कहां देख पाएंगे मुकाबला
भारत और श्रीलंका में इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





