अन्य

जडेजा शतक से दूर रहे, भारत 376 पर सिमटा

jantaserishta.com
20 Sept 2024 12:00 PM IST
जडेजा शतक से दूर रहे, भारत 376 पर सिमटा
x
चेन्नई: रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के बीच साझेदारी सुबह ही टूट गयी जिसके बाद भारतीय पारी को सिमटने में ज्यादा देर नहीं लगी। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में 376 रन बनाये।
आज के दिन भारतीय टीम अपने कल के स्कोर में 37 रन जोड़ पाई। भारत को पहले तीन झटके तस्कीन अहमद ने दिए जबकि हसन महमूद ने जसप्रीत बुमराह के रूप में अंतिम विकेट लेकर भारतीय पारी को ऑलआउट कर दिया। महमूद ने पंजा खोलते ही सजदा किया। वह भारत में पांच विकेट हॉल लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज़ भी बन गए हैं। कल भारत के पहले चार विकेट भी महमूद ने ही लिए थे।महमूद को 83 रन पर पांच विकेट तथा तस्कीन अहमद को 55 रन पर तीन विकेट मिले। भारत के अनुभवी ऑफ स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय पारी में शीर्ष स्कोरर की भूमिका निभाई।
बांग्लादेश ने दूसरे दिन की शुरुआत दूसरी नई गेंद लेकर की, जबकि अश्विन ने नाबाद 102 रन से आगे खेलना शुरू किया और भारत की पारी को 339/6 से आगे बढ़ाया। तस्कीन अहमद ने दिन के अपने दूसरे ओवर में ही को रवींद्र जडेजा को आउट कर दिया, तस्कीन ने गेंद को बल्ले के किनारे से सीधा कीपर के हाथों में पहुंचाकर 199 रन की साझेदारी को तोड़ दिया। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 14 रन से अपना शतक बनाने से चूक गया।
आकाश दीप (17) चार चौके लगाने के बाद तस्कीन की गेंद पर मिड-ऑफ पर कैच हो गए। तस्कीन ने दिन का अपना तीसरा विकेट तब लिया जब अश्विन ने सही समय पर ड्राइव नहीं किया और मिड-ऑफ पर कैच दे बैठे और 133 गेंदों पर 113 रन बनाकर आउट हो गए। इस पर चेपॉक में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।
महमूद ने दूसरे दिन के एक घंटे से भी कम समय में जसप्रीत बुमराह को थर्ड स्लिप में कैच कराकर भारत की पहली पारी समाप्त कर दी। तेज गेंदबाज भारत में टेस्ट मैचों में पांच विकेट लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज भी बने। संक्षिप्त स्कोर: भारत 91.2 ओवर में 376 रन (रविचंद्रन अश्विन 113, रवींद्र जडेजा 86; हसन महमूद 5-83, तस्कीन अहमद 3-55)
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story