अन्य

चुनाव के दौरान विधायकों का पार्टी छोड़ना सामान्य प्रक्रिया : कुमारी शैलजा

jantaserishta.com
25 Feb 2025 8:40 AM IST
चुनाव के दौरान विधायकों का पार्टी छोड़ना सामान्य प्रक्रिया : कुमारी शैलजा
x
जींद: हरियाणा के जींद में कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कई मुद्दों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के कुछ विधायकों के पार्टी छोड़ने और विपक्ष के नेता के चुनाव को लेकर टिप्पणी की।
कांग्रेस विधायकों के पार्टी छोड़कर जाने को लेकर सवाल किए जाने पर कुमारी शैलजा ने कहा कि जब भी चुनाव आता है, तो कोई पार्टी छोड़कर जाता है और कोई पार्टी में आता है। यह राजनीति का हिस्सा है और यह चलता रहता है। इसलिए इस पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। वहीं, विपक्ष के नेता के चयन को लेकर शैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हाईकमान इस पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का नेता चुनने की दिशा में हाईकमान पूरी तरह से तैयार है और विपक्ष के नेता बनाने को लेकर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। बस थोड़ा समय लगेगा।
कांग्रेस पार्टी के संगठन में बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल पर शैलजा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी का पुनर्गठन जल्द ही हो जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारे नए प्रभारी अभी बने हैं और पार्टी के गठन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कांग्रेस प्रभारी और अध्यक्ष के बदलाव पर शैलजा ने मुस्कराते हुए कहा कि हम कौन होते हैं बदलाव करने वाले? यह फैसला हाईकमान ही करता है, हाईकमान ही इस पर फैसला करता है कि कब और क्या फैसला लेना है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भाजपा में जाने के सवाल पर शैलजा ने कहा कि यह चर्चा केवल आप लोग कर रहे हैं, कांग्रेस पार्टी के भीतर इस तरह की कोई बात नहीं है।
इसके अलावा, कुमारी शैलजा ने हरियाणा की कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो चुकी है। न तो चुनाव से पहले और न ही अब कोई सुधार हो रहा है। राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि नशे की बढ़ती समस्या भी अपराधों के बढ़ने का कारण बन रही है, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है। बढ़ते अपराध और नशा को रोकने में भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story