अन्य
रमजान के पहले जुमे की नमाज को देखते हुए इजरायली पुलिस हाई अलर्ट पर
jantaserishta.com
7 March 2025 8:26 AM IST

x
यरूशलम: रमजान के पहले जुमे की नमाज के मद्देनजर इजरायली पुलिस हाई अलर्ट पर है। इजरायली मीडिया ने गुरुवार को बताया कि पूरे पुराने शहर यरूशलम की अल-अक्सा मस्जिद में पहले जुमे (शुक्रवार) की नमाज की तैयारियों के बीच पुलिस ने लगभग तीन हजार अधिकारियों को तैनात करने की योजना बनाई है।
अल-अक्सा मस्जिद परिसर मुसलमानों और यहूदियों दोनों के लिए पवित्र है और लंबे समय से इजरायलियों तथा फिलिस्तीनियों के बीच तनाव का केंद्र रहा है, खासकर रमजान के दौरान।
पिछले महीने इजरायली मीडिया ने बताया था कि सुरक्षा एजेंसियां अल-अक्सा मस्जिद में प्रवेश को सीमित करेंगी। वेस्ट बैंक से केवल 10 हजार फिलिस्तीनियों को जुमे की नमाज के लिए आने की इजाजत होगी, बशर्ते इसके लिए पहले से अनुमति हो। गाजा युद्धविराम समझौते के तहत रिहा हुए फिलिस्तीनी कैदियों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि आने वाले शुक्रवार को शहर के बाहरी इलाकों में चेकपॉइंट्स, पूर्वी यरूशलम और पुराने शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होंगे। इसका मकसद हिंसा, उकसावे या आतंकवाद के लिए रमजान का इस्तेमाल रोकना है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, क्योंकि पुराने शहर के पास कुछ मुख्य सड़कें यातायात के लिए स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बंद रहेंगी।
यहूदी अल-अक्सा मस्जिद परिसर को टेम्पल माउंट कहते हैं। मौजूदा व्यवस्था के तहत, गैर-मुस्लिम वहां सीमित समय के लिए जा सकते हैं, लेकिन उन्हें वहां प्रार्थना करने की आधिकारिक इजाजत नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





