अन्य

इजरायली सैन्य अभियानों में वेस्ट बैंक में 33 फिलिस्तीनी मारे गए

jantaserishta.com
5 Sept 2024 9:18 AM IST
इजरायली सैन्य अभियानों में वेस्ट बैंक में 33 फिलिस्तीनी मारे गए
x
रामल्लाह: फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक सप्ताह पहले वेस्ट बैंक (पश्चिमी तट) पर शुरू हुए इजरायली सैन्य अभियानों में 33 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और लगभग 140 अन्य घायल हुए हैं।
मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि मृतकों में उत्तरी पश्चिमी तट जेनिन में 19, तुबास में चार और तुलकरम में सात फिलिस्तीनी शामिल हैं। वहीं दक्षिण में हेब्रोन में तीन अन्य लोग भी मारे गए हैं। फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी वफा की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने बुधवार को लगातार आठवें दिन जेनिन शहर और उसके शिविर के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने वफा की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि इस अभियान से जल और बिजली नेटवर्क सहित बुनियादी ढांचे को बड़ी क्षति पहुंची है। इसके अलावा लोगों की संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी के आयुक्त जनरल फिलिप लाजारिनी ने मंगलवार को कहा कि जेनिन, हिंसा और विनाश से तबाह हो गया है।
उन्होंने उत्तर सहित पूरे पश्चिमी तट पर नागरिकों की तत्काल सुरक्षा का आह्वान किया है। उन्होंने मांग की कि इजरायली सेना और फिलिस्तीनी सशस्त्र समूह दोनों 'नागरिकों की सुरक्षा बनाए रखें और सहायता तक पहुंच प्रदान करें'।
28 अगस्त से इजरायल उत्तरी पश्चिमी तट पर बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चला रहा है। उसका कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य वांछित व्यक्तियों को गिरफ्तार करना और इजरायल के खिलाफ भविष्य में होने वाले हमलों को रोकना है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले साल अक्टूबर में गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद से पश्चिमी तट पर इजरायली हमलों में 680 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story