अन्य

इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में छह फिलिस्तीनियों की हत्या की

jantaserishta.com
12 Jun 2024 8:34 AM IST
इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में छह फिलिस्तीनियों की हत्या की
x
रामल्ला: उत्तरी वेस्ट बैंक में जेनिन के उत्तर-पश्चिम में कफ्र दान गांव में इजरायली सेना ने छह फिलिस्तीनियों की हत्या कर दी है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी वाफा ने मंगलवार को बताया कि गांव में सेना के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए थे। इजरायली विशेष बल ने एक घर को घेर लिया जिससे टकराव शुरू हो गया।
वाफा ने कहा कि सैनिकों ने घर के अंदर मौजूद एक युवक से लाउडस्पीकर पर आत्मसमर्पण के लिए कहा और घर की ओर कंधे पर रखकर दागी जाने वाली मिसाइलें दागीं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उसने जेनिन के इलाके में चार सशस्त्र "आतंकवादियों" को मार गिराया और "आतंकवादियों" की चार बंदूकें बरामद कीं।
आईडीएफ ने कहा, "आतंकवाद विरोधी गतिविधि के दौरान, सैनिकों ने इलाके में आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक ढांचे को घेर लिया। आतंकवादियों के साथ गोलीबारी के दौरान, सैनिकों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया और अन्य को घायल कर दिया। साथ ही, इजरायल सिक्योरिटी एजेंसी के एक हेलीकॉप्टर ने आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ढांचे के क्षेत्र पर हमला किया।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story