
x
तेल अवीव: इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा है कि वो इजरायल पर किसी भी ईरानी हमले के लिए तैयार है। तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या के बाद ईरान ने बदला लेने की धमकी दी है।
इजरायल के रक्षा मंत्री के कार्यालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई द्वारा इजरायल पर जवाबी कार्रवाई को लेकर दिए गए बयान के बाद, आईडीएफ ने किसी भी स्थिति के लिए खुद को तैयार कर लिया है।
इजरायल के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, ईरान अपने प्रॉक्सी हमास और हिजबुल्लाह और हूथी का उपयोग कर उस पर हमले तेज कर सकता है।
तेहरान में हमास प्रमुख इस्माइल हनिया की हत्या ने ईरान को झकझोर कर रख दिया है। हानिया मंगलवार को नए ईरानी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने गए थे जब उनकी इजरायल ने हत्या कर दी।
हानिया ने इससे पहले मंगलवार को ही ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई से मुलाकात भी की थी, हत्या से कुछ घंटे पहले ही।
इजरायल के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि उसकी खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान अपने प्रॉक्सी से हमला करवा सकता है। सूत्रों ने कहा कि इजरायल इसके लिए तैयार है।
इजरायल सुरक्षा परिषद ने अपनी बैठक में खामेनेई की खुली धमकी के बाद तेल अवीव और हाइफा में अपने सैन्य ठिकानों को मजबूत करने का आदेश दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





