अन्य
इजरायली सेना का राफा में हमास की आधी फौज को हराने का दावा
jantaserishta.com
18 Jun 2024 9:02 AM IST

x
यरुशलम: इजरायल की सेना ने दावा किया है कि उसके सैनिकों ने गाजा के राफा में हमास की लगभग आधी फौज को परास्त कर दिया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, 162वें डिवीजन के सैनिकों ने, जो 40 दिनों से अधिक समय से राफा में लड़ रहे हैं, शहर में लगभग "550 आतंकवादियों को मार गिराया है, जबकि 22 इजरायली सैनिक लड़ाई के दौरान शहीद हुए हैं"।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, सेना ने कहा कि राफा में चार हमास बटालियनों में से दो "हार की कगार पर हैं"। उन्होंने कहा कि अन्य दो बटालियनों के खिलाफ जमीनी लड़ाई अब भी जारी है। सेना के अनुसार, इजरायली बलों ने फिलाडेल्फिया कॉरिडोर कहे जाने वाले गाजा और मिस्र के बीच के पूरे क्षेत्र पर "संचालन नियंत्रण" हासिल कर लिया है।
सेना ने कहा, "अब जमीन पर मौजूद बल मिशन को जारी रखने और पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। अनुमान है कि राफा में मिशन को पूरा करने में कुछ और सप्ताह लगेंगे।" बयान में बताया गया है कि लगभग 200 सुरंग शाफ्ट और 25 सुरंग मार्गों का पता लगाया गया है, जिनमें से कुछ मिस्र तक जाते हैं और उनके तस्करी गतिविधियों के लिए उपयोग किए जाने का संदेह है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





