अन्य

इजरायली सेना का दावा, 'नसरल्लाह के साथ मारे गए 20 से ज्यादा आतंकी'

jantaserishta.com
30 Sept 2024 9:35 AM IST
इजरायली सेना का दावा, नसरल्लाह के साथ मारे गए 20 से ज्यादा आतंकी
x
यरूशलेम: इजराइली सेना ने दावा किया है कि बेरूत हमले में हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह ही नहीं बल्कि 20 से अधिक आतंकवादी भी मारे गए हैं। सेना के एक बयान के अनुसार, मारे गए लोगों में नसरल्लाह की सुरक्षा इकाई का निदेशक इब्राहिम हुसैन जाज़िनी और नसरल्लाह का लंबे समय से सलाहकार रहा समीर तौफीक दीब के साथ-साथ अब्द अल-अमीर मुहम्मद सब्लिनी और अली नाफ अयूब शामिल है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जब इजरायल ने हमला किया, तब वे लेबनान की राजधानी के दक्षिणी उपनगरों में हिजबुल्लाह के केंद्रीय मुख्यालय में स्थित थे। इस हमले में एक बहुमंजिला इमारत जमींदोज हो गई।
इजरायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी के अनुसार, इजरायल ने रविवार को लेबनान पर और अधिक हवाई हमले किए, जिसमें बेरूत और हवाई अड्डे के क्षेत्र में हिजबुल्लाह के रासायनिक उद्योग विशेषज्ञ को निशाना बनाया गया। सेना ने कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी लेबनान पर भी हमला किया। जिन ठिकानों पर हमला किया गया उनका कथित तौर पर इजरायल के खिलाफ आतंकी अभियानों के लिए उपयोग किया जा रहा था।
युद्धक विमानों ने आतंकी गुट के हथियार भंडारण सुविधाओं को निशाना बनाने के लिए दक्षिणी लेबनान के काफरा क्षेत्र में 45 स्थलों पर हमले किए। सेना के अनुसार, हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल में पश्चिमी गैलिली और हामाकिम क्षेत्रों की ओर लगभग 10 रॉकेट दागे, जिनमें से कुछ को नष्ट कर दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story