अन्य

इजरायली सेना का दावा, गाजा में 3 आतंकियों को किया ढेर

jantaserishta.com
12 Jan 2025 8:41 AM IST
इजरायली सेना का दावा, गाजा में 3 आतंकियों को किया ढेर
x
यरूशलम: इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शनिवार को बताया कि उसने उत्तरी गाजा पट्टी में तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। ये आतंकवादी जबालिया शहर में आईडीएफ के गिवती पैदल सेना ब्रिगेड के सैनिकों पर हमला करने का प्रयास कर रहे थे।
आईडीएफ के एक बयान में कहा गया कि आतंकवादियों की पहचान टोही ड्रोन की मदद से की गई, जो एक पास के ढांचे में छिपे हुए थे। जब आतंकवादियों ने इस ढांचे के अंदर एक शाफ्ट का उपयोग करके सैनिकों पर हमला करने की कोशिश की। इस पर सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और 2 आतंकवादियों को मार गिराया। तीसरे आतंकवादी को गिवती सैनिकों ने एक अभियान के दौरान ढूंढकर मार गिराया। इस कार्रवाई में अन्य किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
समाचार एजेंसी सिंहुआ के अनुसार, शनिवार को दक्षिणी गाजा से एक रॉकेट इजरायल के केरेम शालोम किबुत्ज़ की ओर दागा गया, लेकिन इजरायली वायु रक्षा प्रणाली ने इसे नष्ट कर दिया। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।
इससे पहले व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा था कि गाजा में हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई के लिए एक समझौता 20 जनवरी से पहले संभव हो सकता है। 20 जनवरी को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के रणनीतिक संचार के समन्वयक जॉन किर्बी ने कहा कि वह इस समझौते की संभावना के बारे में कुछ भी सुनिश्चित नहीं कर सकते, लेकिन इसे संभव मानते हैं।
किर्बी ने बताया कि बिडेन के मध्य पूर्व दूत ब्रेट मैकगर्क, जो इस समय कतर में हैं, बंधक सौदे को अंतिम रूप देने के लिए प्रयास कर रहे हैं। साथ ही, ट्रंप के मध्य पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ भी इस वार्ता में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप की तरफ से जल्द ही कुछ सकारात्मक घोषणाएं हो सकती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story