विश्व

नेतान्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पर आईसीसी से अपील करेगा इजरायल

jantaserishta.com
28 Nov 2024 10:37 AM IST
नेतान्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पर आईसीसी से अपील करेगा इजरायल
x
यरूशलम: इजरायल ने हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) में एक नोटिस दायर कर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व इजरायली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के गिरफ्तारी वारंट के खिलाफ अपील करने का इरादा जताया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इजरायल ने पिछले हफ्ते जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट में देरी करने का भी अनुरोध किया है।
बयान में कहा गया है कि इजरायल की अपील की सूचना विस्तार से बताती है कि गिरफ्तारी वारंट जारी करने का निर्णय किस तरह से निराधार था और किसी भी तथ्यात्मक या कानूनी आधार से रहित था। इजरायल आईसीसी के अधिकार और गिरफ्तारी वारंट की वैधता से इनकार करता है। आईसीसी ने नेतन्याहू, गैलेंट और हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद देफ के खिलाफ 8 अक्टूबर 2023 और 20 मई 2024 के बीच गाजा में "मानवता के खिलाफ अपराध और युद्ध अपराध" के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
इस वारंट का समर्थन फ्रांस और नॉर्वे ने भी किया था। फ्रांस ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) के आदेश का समर्थन किया था। फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्रिस्टोफ लेमोइन ने एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि न्यायालय "अंतरराष्ट्रीय स्थिरता की गारंटी" है और इसके आदेशों का "सभी स्थितियों में" पालन किया जाना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story