अन्य

इजरायल एआई को बढ़ावा देने के लिए 13.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर आवंटित करेगा

jantaserishta.com
18 Sept 2024 2:03 PM IST
इजरायल एआई को बढ़ावा देने के लिए 13.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर आवंटित करेगा
x
यरूशलम: इजरायल एआई को बढ़ावा देने के लिए 13.3 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा। इसका इस्तेमाल एआई के इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास पर किया जाएगा। इजरायल इनोवेशन अथॉरिटी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि, यह धनराशि, जो राष्ट्रीय एआई कार्यक्रम का हिस्सा है, पब्लिक सेक्टर में एआई एकीकरण को बढ़ाने में निवेश किया जाएगा। सरकारी मंत्रालयों और स्थानीय अधिकारियों के सपोर्ट के लिए ज्ञान केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, इजरायल इनोवेशन अथॉरिटी राष्ट्रीय एआई अनुसंधान संस्थान की स्थापना और रक्षा से जुड़ी परियोजनाओं का समर्थन करेगी। अथॉरिटी के अनुसार, आवंटन का मुख्य उद्देश्य मानव पूंजी को मजबूत करना है। साथ ही एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम विकसित करके अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों को इजरायल की ओर आकर्षित करना है।
एआई को गति देने के लिए महत्वपूर्ण संसाधन समर्पित किए जाएंगे, जिसमें उच्च तकनीक वाली परियोजनाएं भी शामिल हैं। अथॉरिटी, एआई अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए एडवांस्ड डिग्री छात्रवृत्ति प्रदान करके अकादमिक संकाय को बढ़ाने की योजना बना रही है। साथ ही क्षेत्र में विनियमन, नैतिकता और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर भी ध्यान दे रहा है।
पिछले करीब एक साल से हमास के खिलाफ युद्धरत इजरायल का एआई पर फोकस करने का एक उद्देश्य युद्ध में इसका इस्तेमाल करना भी हो सकता है। उल्लेखनीय है कि गाजा में हमास के शीर्ष नेताओं को खोजने और निशाना बनाने में माना जा रहा है कि इजरायल ने एआई का भी भरपूर इस्तेमाल किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story