अन्य

हिजबुल्लाह के तेल अवीव में मिसाइल दागे जाने के बाद इजरायल ने तीसरे दिन लेबनान पर हमले तेज कर दिए

jantaserishta.com
26 Sept 2024 8:17 AM IST
हिजबुल्लाह के तेल अवीव में मिसाइल दागे जाने के बाद इजरायल ने तीसरे दिन लेबनान पर हमले तेज कर दिए
x
बेरूत: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायल ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन लेबनान में अपना हवाई हमला जारी रखा। जिसकी जद में आकर 24 की मौत हो गई। वहीं, 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
मंत्रालय ने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में कई स्थानों पर हताहतों की पुष्टि की, जिनमें बिंट जेबिल, ऐन काना, क़ब्रीखा और तेबनीन शामिल हैं।
सैन्य सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर सिन्हुआ को बताया कि इजरायली युद्धक विमानों ने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान के लगभग 90 गांवों और कस्बों को निशाना बनाया। हताहतों में लेबनानी अल-मनार टीवी के फोटो पत्रकार कामेल कराकी भी शामिल थे, जो क़ांतारा के दक्षिणपूर्वी गांव में हुए हमले में मारे गए थे।
इस बीच, स्थानीय मीडिया ने बेरूत के पास हमलों में कम से कम सात लोगों की मौत और 16 लोगों के घायल होने की सूचना दी, जिनमें से तीन मौतें राजधानी के उत्तर-पूर्व में मायसरा में और चार मौतें जौन, चौफ जिले में हुईं।
इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने बताया कि हिजबुल्लाह ने बुधवार तड़के तेल अवीव में सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल दागी, जिससे शहर और आसपास के इलाकों में सायरन बजने लगे।
आईडीएफ ने कहा कि उसने रक्षा प्रणाली का उपयोग करके मिसाइल को रोक दिया, जिसमें किसी के घायल होने या क्षति की सूचना नहीं है। सेना ने बाद में कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान के नफ़ाखियेह में हिज़्बुल्लाह लांचर पर हमला किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story