अन्य
गाजा में हमास को खत्म करने के 'अंतिम चरण' में इजरायल: नेतन्याहू
jantaserishta.com
2 July 2024 8:03 AM IST

x
यरूशलेम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वो गाजा पट्टी में हमास को खत्म करने के "अंतिम चरण" में पहुंच गए हैं। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा कॉलेज के कैडेटों के साथ एक बैठक सोमवार को हुई जिसमें उन्होंने कहा, "हम हमास को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।"
नेतन्याहू ने एक दिन पहले गाजा डिवीजन का दौरा किया था और रक्षा मंत्री योआव गैलेंट और सेना के वरिष्ठ कमांड के साथ एक सुरक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने अनुमान लगाया कि लड़ाई अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। बैठक में रफा में हमास पर सैन्य दबाव जारी रखने पर जोर दिया गया।
सोमवार को, इजरायली रक्षा बलों ने पूर्वी खान यूनिस से नागरिकों को बड़े पैमाने पर निकालने का आदेश दिया। इससे यह संकेत मिलता है कि सेना जल्द ही दक्षिणी गाजा शहर में अपने हमले फिर से शुरू कर सकती है। इस इलाके में हमास के सशस्त्र बल संगठित होकर इजरायल से लड़ रहे हैं। इजरायल ने अप्रैल की शुरुआत में खान यूनिस में बड़े पैमाने पर हमला किया था और उसके बाद अपने अधिकांश बलों को वापस बुला लिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





