अन्य

इजरायल ने सीरिया में किए हवाई हमले, एक की मौत, सात घायल

jantaserishta.com
24 Oct 2024 2:15 PM IST
इजरायल ने सीरिया में किए हवाई हमले, एक की मौत, सात घायल
x
दमिश्क: इजरायल ने एक बार फिर सीरिया में हवाई हमला किया है, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क और मध्य प्रांत होम्स में स्थित एक सैन्य स्थल पर गुरुवार को हवाई हमला किया। इस हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ये हवाई हमले स्थानीय समयानुसार सुबह 3:40 बजे के करीब गोलान हाइट्स और उत्तरी लेबनान की दिशा से किए गए थे। दमिश्क के काफर सौसा में दो सैन्य स्थल और होम्स के ग्रामीण इलाके में स्थित एक सैन्य स्थल को निशाना बनाया गया है। मंत्रालय ने बयान में विस्तार से बताया कि इन हमलों में काफी नुकसान हुआ है। इससे पहले दिन में दमिश्क के क्षेत्र में बड़े विस्फोटों की आवाजें सुनाई दी।
वहीं, रिपोर्ट में बताया गया है कि काफर सौसा में एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया गया है। ज्ञात हो कि इजरायल ने सीरिया में कई सालों से ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया है। हालांकि, सीरिया और ईरान सरकारों ने सीरिया में ईरानी सैन्य बलों या ठिकानों के अस्तित्व से इनकार किया है। इससे पहले इजरायल ने लेबनान के साथ तनाव बढ़ने के बाद सीरिया पर अपने हमले को और भी तेज कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story