अन्य
गाजा शरणार्थी शिविर पर इजरायल ने एक हफ्ते में 63 बार बमबारी की: हमास
jantaserishta.com
22 July 2024 8:02 AM IST

x
गाजा: हमास द्वारा संचालित गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय ने कहा कि इजरायली सेना ने सात दिनों में नुसेरात के शरणार्थी शिविर पर 63 बार बमबारी की है, जिसमें 91 फिलिस्तीनी मारे गए और 251 अन्य घायल हो गए।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने रविवार को शरणार्थी शिविर में लगातार हो रही हत्याओं के लिए इजरायल और अमेरिकी प्रशासन को "पूरी तरह से जिम्मेदार" ठहराया, जहां वर्तमान में विस्थापितों समेत लगभग 250,000 लोग रह रहे हैं।
पिछले मंगलवार को एक बड़े हमले में कम से कम 23 लोग मारे गए और संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित एक स्कूल में 73 अन्य घायल हो गए, लेकिन बाद में इजरायली सेना ने कहा कि हमला वहां सक्रिय "आतंकवादियों" को टारगेट कर किया गया था और यह "सटीक खुफिया जानकारी पर आधारित" था।
एक बयान में, इजरायल रक्षा बलों ने हमास पर "इजरायल के खिलाफ आतंकी हमलों के लिए नागरिक संरचनाओं और आबादी का मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करने" का आरोप लगाया।
हमास ने कहा, पिछले 24 घंटों के दौरान इजरायली सेना ने 64 लोगों को मार डाला और 105 अन्य को घायल कर दिया, जिससे पिछले अक्टूबर में फ़िलिस्तीनी-इजरायली संघर्ष शुरू होने के बाद से कुल मौतों की संख्या 38,983 और घायलों की संख्या 89,727 हो गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





