अन्य

जोफ्रा आर्चर के खिलाफ ईशान किशन ने दिखाई अपनी क्लास: संजय बांगड़

jantaserishta.com
14 April 2026 11:51 AM IST
जोफ्रा आर्चर के खिलाफ ईशान किशन ने दिखाई अपनी क्लास: संजय बांगड़
x
हैदराबाद:आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच हैदराबाद में खेला गया था। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए थे। कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंदों पर 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 91 रन की पारी खेली थी।
स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ पर बात करते हुए, जियोस्टार एक्सपर्ट संजय बांगड़ ने ईशान किशन की विस्फोटक पारी की जमकर तारीफ की।
बांगड़ ने कहा, "ईशान किशन ने जिस तरह से पहली छह गेंदों पर जोफ्रा आर्चर के खिलाफ बल्लेबाजी की, वह पूरी तरह से क्लास का नमूना था। वह गेंद की लाइन के पीछे गए, आत्मविश्वास के साथ क्रीज पर आगे बढ़े, और अपने फुटवर्क में बहुत सटीक रहे। एक बल्लेबाज के तौर पर, आप जानते हैं कि कब आपके लिए कोई खास रात होने वाली है, और यह पहली छह से आठ गेंदों में साफ था। किशन गेंद के मुताबिक शॉट पूरी शांति के साथ खेल रहे थे। ईशान किशन की आक्रामक बल्लेबाजी की वजह से ही एसआरएच ऐसा स्कोर बना सकी, जो आरआर की पहुंच से दूर था।"
मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के 91 रनों की मदद से 216 रन बनाए थे। आरआर की पारी 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। एसआरएच की जीत में अपना डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाजों प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की अहम भूमिका रही। प्रफुल्ल ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि साकिब हुसैन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए।
एसआरएच की सीजन के पांचवें मैच में दूसरी जीत थी। इस जीत के साथ टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर चली गई है। आरआर की सीजन के पांचवें मैच में यह पहली हार थी। इस हार के बावजूद आरआर अंकतालिका में पहले स्थान पर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story