अन्य

इराकी सशस्त्र समूह ने सीरिया में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमले की ली जिम्मेदारी

jantaserishta.com
29 Oct 2024 8:49 AM IST
इराकी सशस्त्र समूह ने सीरिया में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमले की ली जिम्मेदारी
x
बगदाद: इराकी मिलिशिया ने सोमवार को सीरिया में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल और ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, 'द रिवॉल्यूशनरीज' नामक एक सशस्त्र समूह, जो इराकी शिया मिलिशिया के लिए एकछत्र निकाय, इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक से संबद्ध होने का दावा करता है, ने एक ऑनलाइन बयान में कहा कि उसने रविवार रात को इराक और जॉर्डन के साथ सीरिया की सीमा के पास अल-तनफ सैन्य अड्डे पर कई मिसाइलें और ड्रोन दागे। हालांकि इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई।
बयान के अनुसार, समूहों ने इस बात पर जोर दिया कि उसके हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक कि आखिरी अमेरिकी सैनिक इराकी भूमि नहीं छोड़ देता।
इस बीच ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानी संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने पुष्टि की कि अल-तनफ बेस पर हमला किया गया था और अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने "अल-तनफ बेस के पास इराक, सीरिया और जॉर्डन की सीमा के जंक्शन पर एक ड्रोन को मार गिराया था।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story