अन्य

ईराक: आईएस ठिकाने पर एयर स्ट्राइक, 6 आतंकियों की मौत

jantaserishta.com
20 Sept 2024 8:57 AM IST
ईराक: आईएस ठिकाने पर एयर स्ट्राइक, 6 आतंकियों की मौत
x
बगदाद: इराकी सेना ने गुरुवार को इस्लामिक स्टेट के 6 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया। उसने कहा कि उत्तरी प्रांत किरकुक में मारे गए इन आतंकियों में एक ग्रुप का सीनियर लीडर था। इराकी ज्वाइंट ऑपरेशंस कमांड से जुड़े मीडिया आउटलेट सिक्योरिटी मीडिया सेल के एक बयान में कहा गया कि खुफिया रिपोर्टों और दो महीने की निगरानी के आधार पर आईएस ठिकाने को निशाना बनाया गया। इराकी एफ-16 जेट लड़ाकू विमानों की ओर से किए गए तीन हवाई हमलों में आतंकवादी मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यह जानकारी दी।
बयान में कहा गया कि हवाई हमले के बाद सुरक्षा बलों ने आईएस ठिकाने पर छापा मारा और उन्हें छह शव मिले। इनमें से एक शव ओमर सलाह नेमा का था, जिसे अबू खत्ताब नाम से भी जाना जाता था। माना जाता है कि ओमर आईएस का सीनियर मेंबर था। इसमें कहा गया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की विस्फोटक बेल्ट, हथियार और फोन भी जब्त कर लिए हैं।
इससे पहले रविवार को आईएस के तीन आतंकी मारे गए थे। इराकी सुरक्षाबलों ने बगदाद से लगभग 250 किलोमीटर उत्तर में किरकुक के एक मोहल्ले में मोटरसाइकिल पर विस्फोटक बेल्ट पहने दो आईएस आतंकवादियों को घेर लिया। सुरक्षा बलों ने दोनों आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक बाद में सुरक्षाबलों ने उसी इलाके में विस्फोटक बेल्ट पहने एक तीसरे आईएस आतंकवादी को भी मार गिराया।
2017 में आईएस की हार के बाद से इराक में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है। हालांकि, आईएस के आतंकी शहरी केंद्रों, रेगिस्तानों और ऊबड़-खाबड़ इलाकों में घुस गए हैं। वे सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ लगातार हमले कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story