अन्य

कुवैत में डूबा ईरान का जहाज, तीन लोगों के शव बरामद

jantaserishta.com
4 Sept 2024 2:01 PM IST
कुवैत में डूबा ईरान का जहाज, तीन लोगों के शव बरामद
x
तेहरान: ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन के मुताबिक, एक ईरानी जहाज कुवैत के जल क्षेत्र में डूब गया है। बताया गया कि इस हादसे के बाद कुवैत के जल क्षेत्र से तीन शव बरामद किए गए हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंगलवार को ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन (पीएमओ) के बयान के हवाले से बताया कि यब घटना रविवार को घटित हुई। एक ईरानी जहाज कुवैत के जल क्षेत्र में हादसे का शिकार हुआ।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, हादसे की जानकारी मिलने के बाद ईरान और कुवैत के अधिकारियों ने तुरंत ही खोज और बचाव अभियान शुरू किया। समुद्री सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण संगठन के महानिदेशक नासिर पासांडे के हवाले से पीएमओ ने एक बयान में बताया कि आरा बख्तर नाम के जहाज पर चालक दल के छह सदस्य सवार थे, जिनमें तीन ईरानी और तीन भारतीय शामिल थे।
महानिदेशक नासिर पासांडे ने पुष्टि करते हुए बताया कि खोज और बचाव अभियान के दौरान तीन शव बरामद किए गए हैं, जबकि चालक दल के लापता सदस्यों का तलाशी अभियान जारी है। रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि रविवार को किन कारणों से यह हादसा हुआ। एक ईरानी अधिकारी ने कहा कि अन्य तीन लोगों के शवों की तलाश के लिए खोज अभियान अभी भी जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story