अन्य

ईरान, मिस्र जल्द कर सकते हैं द्विपक्षीय संबंध बहाल

jantaserishta.com
31 July 2024 11:00 AM IST
ईरान, मिस्र जल्द कर सकते हैं द्विपक्षीय संबंध बहाल
x
तेहरान: ईरान और मिस्र ने उम्मीद जताई है कि द्विपक्षीय संबंध जल्द से जल्द बहाल हो जाएंगे। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान के हवाले से बताया कि मंगलवार को तेहरान में एक बैठक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलात्ती ने द्विपक्षीय संबंधों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान और मिस्र दो ऐसे देश हैं जिनके बीच भाईचारे के रिश्ते हैं। दोनों देशों के लोग एक दूसरे में गहरी दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने दोनों देशों की प्राचीन और गौरवशाली सभ्यता की ओर इशारा किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने में जो समस्याएं आ रही हैं, वे जल्द से जल्द हल हो जाएंगी।
राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान और मिस्र मिलकर क्षेत्र की कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। ईरान मिस्र के साथ सहयोग करने और अपने अनुभवों, और क्षमताओं का आदान-प्रदान करने के लिए तैयार है। मिस्र के विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों ने दूसरे देशों के मामलों में हस्तक्षेप न करने, बहुपक्षीय अंतरराष्ट्रीय प्रणाली और मानवीय अधिकारों की रक्षा जैसे मुद्दों पर करीबी रुख अपनाया है।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही दोनों देश एक दूसरे के साथ सहयोग शुरू करेंगे ताकि आपसी हितों की रक्षा की जा सके। ईरान और मिस्र ने 1980 में राजनयिक संबंध तोड़ लिए थे। हाल के महीनों में, दोनों देशों ने कुछ मुद्दों पर मतभेदों को सुलझाकर संबंधों को सुधारने की इच्छा जताई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story