अन्य

गाजा के स्कूलों पर इजरायली हमलों की ईरान ने की निंदा

jantaserishta.com
5 Aug 2024 8:02 AM IST
गाजा के स्कूलों पर इजरायली हमलों की ईरान ने की निंदा
x
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने गाजा शहर में अल-नस्र और हसन सलामा के स्कूलों पर इजरायल के घातक हवाई हमलों की निंदा की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रविवार को एक पोस्ट में कनानी ने कहा, इस हमले में कम से कम 25 फिलिस्तीनी मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। यह इजरायल का "नया युद्ध अपराध" है।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना के प्रवक्ता अविचे एड्राई ने एक बयान में कहा कि इजरायली युद्धक विमानों ने हमास कमांड और नियंत्रण परिसरों के अंदर सक्रिय आतंकवादियों पर हमला किया है, ये लोग स्कूलों के अंदर छिपे हुए थे।
कनानी ने जोर देकर कहा कि इजरायल की "भयानक क्रूरता" और "युद्ध अपराधों" के बावजूद, क्षेत्र में रणनीतिक संतुलन इजरायल के पक्ष में नहीं झुकेगा। इजरायली सेना 7 अक्टूबर, 2023 से गाजा पर बड़े पैमाने पर आक्रमण कर रही है, जब हमास ने इजरायली शहरों पर बड़ा हमला किया था, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए थे।
गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को एक बयान में कहा कि गाजा पट्टी में चल रहे इजरायली हमलों में फिलिस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 39,583 हो गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story