अन्य

ट्रैवल कंपनी इक्सिगो का आईपीओ 10 जून से खुलेगा

jantaserishta.com
9 Jun 2024 11:43 AM IST
ट्रैवल कंपनी इक्सिगो का आईपीओ 10 जून से खुलेगा
x
नई दिल्ली: ट्रैवल वेबसाइट इक्सिगो की प्रवर्तक कंपनी ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी लिमिटेड का आईपीओ सोमवार से खुल रहा है। आम निवेशक बुधवार तक इसके लिए बोली लगा सकते हैं। इक्सिगो आईपीओ का इश्यू साइज 740 करोड़ रुपये का है। इसमें फ्रेश इश्यू 120 करोड़ रुपये का और ऑफर फॉर सेल 620 करोड़ रुपये का है।
कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 88 रुपये से लेकर 93 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसका लॉट साइज 161 शेयरों का है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,973 रुपये का निवेश करना होगा।
कंपनी ने शुक्रवार को बताया था कि उसने आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से 333 करोड़ रुपये की राशि जुटाई है। एंकर बुक में 23 फंड्स ने भाग लिया है। आईपीओ का 75 प्रतिशत हिस्सा योग्य संस्थागत खरीददारों (क्यूआईबी), 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत खरीददारों और 10 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है।
आईपीओ का अलॉटमेंट 13 जून को होगा। रिफंड और शेयर डीमैट अकाउंट में 14 जून को क्रेडिट होंगे। वहीं, शेयर एनएसई और बीएसई पर 18 जून को सूचीबद्ध होंगे। इक्सिगो एक ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी है जिसका फोकस मझोले और छोटे शहरों के ट्रैवलर्स पर है। वित्त वर्ष 2023-24 के पहले नौ महीने में (31 दिसंबर तक) कंपनी की आय 491 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी को 66 करोड़ का मुनाफा हुआ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story