अन्य

आईपीएल 2026: सीएसके से हार के बाद केकेआर के कप्तान रहाणे के खिलाफ लिया गया एक्शन

jantaserishta.com
15 April 2026 10:40 AM IST
आईपीएल 2026: सीएसके से हार के बाद केकेआर के कप्तान रहाणे के खिलाफ लिया गया एक्शन
x
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए बहुत निराशाजनक साबित हो रहा है। केकेआर सीजन में एक भी मैच नहीं जीत सकी है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मंगलवार को हुए मुकाबले में भी केकेआर को हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर जुर्माना लगाया गया है।
चेन्नई में सीएसके और केकेआर के बीच हुए मुकाबले में केकेआर की गेंदबाजी की रफ्तार काफी धीमी थी। इस वजह से रहाणे पर बीसीसीआई ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत कार्रवाई करते हुए रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यह इस सीजन में केकेआर का यह पहला ओवर-रेट उल्लंघन था, इसलिए न्यूनतम सजा दी गई।
रहाणे सीजन के चौथे कप्तान हैं जिन पर धीमी ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया है। रहाणे से पूर्व श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ पर भी जुर्माना लग चुका है। श्रेयस अय्यर पर लगातार 2 मैचों में जुर्माना लगा था। अय्यर पर पहले मैच में 12 लाख और दूसरे मैच में 24 लाख जुर्माना लगा था।
केकेआर के प्रदर्शन की बात करें तो टीम को सीजन में पहली जीत का इंतजार है। अब तक खेले 5 मैचों में केकेआर को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला गया मैच बारिश की वजह से धुल गया था। इसी वजह से केकेआर को 1 अंक मिले थे। केकेआर अंकतालिका में सबसे नीचे (दसवें स्थान) है।
रहाणे के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इस अनुभवी खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मैच में 40 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली थी। लेकिन बाद की 4 पारियों में रहाणे ऐसी पारी नहीं खेल सके हैं। रहाणे ने 5 मैचों में 152 रन बनाए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story